फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मां ने अंडे की सब्जी बनाने से रोका तो बेटे ने फांसी लगा ली, मौत

Tue, 09 Jan 2024 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी शराब के आदी युवक को मां ने अंडे की सब्जी बनाने से रोका तो उसने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र लालाराम अहिरवार सरिया बाइंडिंग का काम करता था। जितेंद्र के भाई सानू ने बताया कि जितेंद्र शराब का आदी था। पिछले सात दिन से वह दिन रात शराब पी रहा था। रविवार रात को जब वह घर आया तो अंडे की सब्जी बनाने की जिद करने लगा। इस पर मां ने उसे रोक दिया। इसके बाद नाराज होकर वह अपने कमरे में गया और पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें