फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत का तात्पर्य शिक्षांत नहीं: प्रो. एसी पांडेय

विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान गाते दाएं से आई जी सुभाष सिंह वघ
विज्ञापन
झांसी। बीयू के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आईक्यूएसी निदेशक प्रो. अविनाश चंद पांडेय ने कहा कि दीक्षांत का तात्पर्य शिक्षांत नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी अध्याय को पुन: पढ़ना, मनन करना जारी रखें। कभी अभिमान न करें कि वो संस्था से बड़े या फिर बहुत शिक्षित हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर किसी की ख्वाहिश होती है कि पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी, प्रतिष्ठित दर्जा, पैसा आदि प्राप्त कर लें मगर ये सब पाकर भी खोखलापन रहता है। ऐसे में ममत्व की भावना को जागृत करना ही शिक्षा का उद्देश्य है। दूसरों की पीड़ा को खुद का दर्द समझें और हर संभव मदद का प्रयास करें। जरूरतमंदों के साथ सहानुभूति नहीं, समानुभूति रखें। बुद्धिमता का मतलब बुद्धि नहीं कल्पना है। हमें यह बात का हमेशा ध्यान रखना होगा कि विवेक और बुद्धि को कम न होने दें। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति के लिए उर्वर नीति रख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नैक का ए ग्रेड हासिल करने वाला बीयू अब ए प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त करेगा। वहीं, बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रवेश से लेकर परीक्षा तक में ई-गवर्नेंस लागू है। जल्द ही संस्थान ई-ऑफिस प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है।
अंतर विभागीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। माइग्रेशन, मूल्यांकन, प्रवेश, चैलेंज मूल्यांकन आदि पहले से ही ऑनलाइन हो रहे हैं। जल्द ही ब्रिज कोर्स लागू होगा। बीवॉक कोर्स भी शुरू करने की तैयारी है। समारोह में विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा रहे। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, विधायक जवाहर राजपूत, बिहारी लाल आर्य, रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, आईजी सुभाष सिंह बघेल, कुलसचिव नारायण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रो. एसपी सिंह, प्रो. अपर्णा राज, प्रो. सुनील काबिया, प्रो. देवेश निगम, प्रो. प्रतीक अग्रवाल, प्रो. आरके सैनी, प्रो. अर्चना वर्मा, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. संध्या रानी, डॉ. डीके भट्ट, डॉ. अचला पांडेय, डॉ. अनु सिंगला, डॉ. रश्मि सेंगर, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. मुन्ना तिवारी, डॉ. एपीएस गौर, डॉ. सुनील त्रिवेदी, डॉ. संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें