फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं हो रहे डिजिटल एक्सरे, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे न होने की वजह से मरीज परेशान हैं। पहले मशीन खराब होने और अब अर्थिंग की समस्या के कारण जांच नहीं हो पा रही है। रोजाना लगभग 30 रोगी बिना जांच के लौट रहे हैं। एक सप्ताह तक मशीन के बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की मशीन खराब होने के बाद इंजीनियर बुलाकर सुधरवाया गया। जांच में इंजीनियर ने पाया गया कि अर्थिंग की समस्या के कारण मशीन खराब हुई है। ऐसे में जब तक अर्थिंग की नई लाइन न डाल दी जाए, तब तक मशीन से जांच शुरू न की जाएं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र लिखकर बजट की मांग की है। बजट आने के बाद नई लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में दोबारा मशीन से जांचें शुरू होने पर एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। तब तक मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अभी रोजाना लगभग 30 मरीज बिना जांच कराएं लौट रहे हैं।
डिजिटल एक्सरे मशीन को ठीक करा लिया गया है लेकिन अर्थिंग की समस्या के चलते इंजीनियर ने उसे न चलाने की बात कही है। अलग अर्थिंग लाइन के लिए बजट की मांग की गई है। यह समस्या दूर होने में एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। तब तक सामान्य एक्सरे मरीज करा सकते हैं। - डॉ. केके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें