फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करगुवां जी मंदिर में राष्ट्रीय महाधिवेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का राष्ट्रीय महा अधिवेशन श्री दिगंबर जैन मंदिर करगुवां जी में 11 और 12 जनवरी को होगा। इसमें देश के 350 ग्रुपों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही, ग्रांड फिनाले के साथ ही खुला मंच होगा और जैन समाज के तीर्थों के विकास पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत राष्ट्रीय महासचिव राकेश विनायका, कांफ्रें स चेयरमैन आलोक जैन, सचिव अमीष जैन, ने संयुक्त रूप से बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के महा अधिवेशन में 25 रजत ध्वतों से ध्वजारोहण, रजत स्मारिका विमोचन, संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन कासलीवाल का विशेष सम्मान होगा और प्रतिनिधियों को अवार्ड दिए जाएंगे। दो दिन के कार्यक्रमों में मानव संसाधन मंत्रालय में उच्च शिक्षा के अवर सचिव संदीप जैन, उत्तरांचल तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य प्रदीप जैन आदि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर बाहुबलि पांडया, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें