फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़ी डिफेंस कॉरिडोर की जमीन...बननी थीं मिसाइलें, उग रहा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर की कवायद पिछले चार साल से जारी है। एक साल पहले प्रधानमंत्री द्वारा एक कंपनी का शिलान्यास भी किया जा चुका है। बावजूद इसके अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में यूपीडा द्वारा ली गई जमीन खाली पड़ी दिखी तो किसानों ने इस पर खेती शुरू कर दी। जिस जमीन पर मिसाइलें बननी थीं, फिलहाल इस वक्त वहां गेहूं उगाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर व लखनऊ में विकसित किया जाना है। इसके लिए यहां झांसी के गरौठा तहसील में एरच, गेंदा कबूला, झबरा, नेकारा, कठर्री एवं लभेरा गांव में किसानों से 1034 हेक्टेअर जमीन यूपीडा ने ली है। इसमें से 183 हेक्टेअर जमीन रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को आवंटित भी की जा चुकी है। साल 2018 से ये सारी कवायद जारी है।
लेकिन, मौके पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में जमीन खाली पड़ी हुई है, जिस पर किसानों ने खेती करना शुरू कर दिया है। इस पर अब तहसील प्रशासन की ओर से किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कब्जे का आरोप
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर खेती करने का भी आरोप लगा है। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता नंदलाल सिंह ने सोमवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। उन्होंने बताया कि दबंग 100-100 एकड़ जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। जमीन पर कटीले तार तक लगा लिए गए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि तहसील की ओर से नोटिस ऐसे लोगों को जारी किए गए हैं, जो अपनी जमीन यूपीडा को बेचकर चले गए हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
डिफेंस कॉरिडोर एक नजर में...
- साल 2018 में केंद्र सरकार ने डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना का एलान किया था।
- इसके बाद इसके लिए जमीन चिह्नित कर गरौठा क्षेत्र में किसानों से यूपीडा ने 1034 हेक्टेअर जमीन क्रय की।
- 17 नवंबर 2021 को भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को इकाई की स्थापना के लिए जमीन आवंटित की गई थी।
- 19 नवंबर 2021 को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडीएल की इकाई का किया था शिलान्यास।
डिफेंस कॉरिडोर के लिए यूपीडा द्वारा ली गई जमीन पर खेती करने का मामला सामने आने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। तहसील की ओर से आवश्यक कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन

- क्षितिज द्विवेदी, एसडीएम गरौठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें