फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिना बताए छुट्टी पर जाने, काम में रुचि न लेने पर डीआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सहायक आयुक्त मुख्यालय को सौंपी मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिना बताए छुट्टी पर चले जाने, सरकारी कार्यों में लापरवाही, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर औषधि निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इस मामले की जांच सहायक आयुक्त मुख्यालय को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि मुकेश पालीवाल ने बीते 22 मई को कलक्ट्रेट स्थित औषधि निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय में रखा उनका अवकाश प्रार्थनापत्र किसी सक्षम स्तर से अनुमोदित नहीं था। अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि इससे स्पष्ट है कि औषधि निरीक्षक बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। अनुपस्थिति की सूचना भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी जाती है। झांसी, ललितपुर में वह किस-किस दिन उपस्थित रहेंगे, इसकी सूचना भी सहायक आयुक्त को नहीं दी गई। कोर्ट में लंबित वादों की समय पर पैरवी भी नहीं की जाती है। औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की निरीक्षण आख्याएं समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। उनके द्वारा प्रतिष्ठानों में किए गए निरीक्षण भी गुणवत्तापूर्ण नहीं होते। सहायक आयुक्त द्वारा जारी थोक, फुटकर औषधि लाइसेंस का निरीक्षण कर अब तक सत्यापन आख्या पोर्टल पर अपलोड नहीं की। मौखिक, लिखित निर्देशों के बावजूद औषधि निरीक्षक की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ। इस वजह से उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें