फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मां पीतांबरा के दर्शन कर लौट रहे जेल आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, छुट्टी पर घर आया था जवान

Sat, 29 Jul 2023 06:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शुक्रवार को वह बाइक से दतिया मां पीतांबरा के दर्शन करने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चिरगांव थाना इलाके में गुलारा के पास उनकी बाइक में एक टैंकर ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
जेल आरक्षी की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ी फतेहपुर के रहने वाले अशोक कुमार के इकलौते बेटे कुलदीप सिंह की 2019 में मध्य प्रदेश जेल पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी लगी थी। वह नौगांव जेल में कार्यरत थे और दो दिन पहले छह दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। शुक्रवार को वह बाइक से दतिया मां पीतांबरा के दर्शन करने गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चिरगांव थाना इलाके में गुलारा के पास उनकी बाइक में एक टैंकर ने टक्कर मार दी। 

 

इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उन्हें चिरगांव अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें गंभीरावस्था में इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। इसी दरम्यान रास्ते में आगरा के पास उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुलदीप की बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी। कुलदीप की शादी भी तय हो गई थी। चार महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन, इससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें