फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर अफसरों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एसीपी आलोक सिन्हा ने बुधवार को धान खरीद की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खरीद में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर अफसरों को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि जनपद में धान क्रय के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जनपद के लिए 200 मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया, जिसके मुकाबले अब तक 268.80 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी। जनपद में ए ग्रेड के लिए तय 1888 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा। अबकी बार 330 किसानों ने पंजीकरण कराया। उनकी फसल का सत्यापन कराने का काम चल रहा है। डीएम ने बताया कि जनपद में कोई चावल मिल नहीं है। इस वजह से धान हलिंग का काम कानपुर से कराना पड़ता है।
उन्होंने बताया जनपद में पराली जलाने पर एफ आईआर दर्ज की जा रही है। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने क्रय केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। जिलाधिकारी को केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा 50 क्विंटल वाले किसानों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही 100 क्विंटल से अधिक धान विक्रय करने वाले किसानों का सत्यापन लेखपाल से कराया जाए। एसीपी ने कहा कि अधिकारी तय करें कि किसानों को एमएसपी से कम कीमत न मिले। इस दौरान आरएफसी नरेंद्र कुमार, एडीएम वित्त राम अक्षयवर चौहान, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें