फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, बोले हर-हर गंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मंगलवार को महानगर में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। लोगों ने घरों एवं जलाशयों में स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण किया। खिचड़ी व कंबल दान किए गए। त्योहार पर मंदिरों एवं कई घरों में हवन भी हुए। समाजसेवी संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी का वितरण किया। पर्व पर युवाओं एवं बच्चों ने जमकर पंतंगे उड़ाई।

त्योहार पर कई श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ ओरछा, उनाव बालाजी एवं बरुआसागर की नदियों में डुबकी लगाई और हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। भगवान के दर्शन किए। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने घरों में तिल से उबटन कर स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया।
विज्ञापन

इधर, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के तत्वावधान में मलिन बस्तियों में बच्चों को पतंगे, लाई एवं तिल के लड्डू वितरित किए गए। अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, मनोज पाठक, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



इधर, विश्व हिंदू परिषद झांसी महानगर की ओर से खिचड़ी भोज एवं जैकेट वितरण का आयोजन स्व. रामसिंह संस्कार केंद्र सारंध्रा नगर में हुआ। जिलाध्यक्ष प्रभाकर अवस्थी, मंत्री निलय कुमार बोस, रघुवीर, पंकज खटीक, बबीता ओझा, रेखा राजपूत आदि मौजूद रहीं। संचालन पंकज ने किया।
विज्ञापन

इधर, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ, संरक्षक वरुण जैन, सजल जैन चेनू, विकल्प जैन आदि ने खिचड़ी का वितरण किया।




श्री अयप्पा मंदिर में हुई पूजा एवं आराधना, दीप हुए प्रज्ज्वलित



झांसी। सीपरी पहाड़ी स्थित श्री अयप्पा मंदिर में प्रात: उषा पूजा, गणपति होम, अभिषेक हुआ। शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान अयप्पा की महिमा के जयकारे लगाए। भक्तों ने महादीप आराधना, पुष्पाभिषेक एवं भजन कीर्तन किया। प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष एपी राजशेखरन, सचिव केवी कृष्ण कुमार, अनुज पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें