फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चकाडोरी आश्रम में उमड़े श्रद्धालु, हुए धार्मिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सिद्धपीठ चकाडोरी आश्रम में क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत के नेतृत्व में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस दौरान आचार्य महेशचंद्र द्विवेदी ने हवन-पूजन कराया। कानपुर से आईं शर्मा सिस्टर्स ने हनुमानजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा सुनाए गए भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई...’ सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं, श्याम जादूगर ने हाथ की सफाई के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि विधायक जवाहर पार्टी के लिए समर्पित होने के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि करीब 20 वर्ष पूर्व उन्होंने मंदिर परिसर में रैन-बसेरा बनवाया था। आज महंत राकेश दास के प्रयासों से चकाडोरी मंदिर एक भव्य आश्रम के रूप में विकसित हो गया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि चकाडोरी आश्रम में 25 लाख की लागत से प्रवेश द्वार, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए 25 लाख रुपये की लागत से टिन शेड, 79 लाख रुपये की लागत से पर्यटन विकास के कार्य समेत सड़क चौड़ीकरण आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर इस दौरान शत्रुघ्न सिंह परिहार, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, केशव सिंह परिहार, डॉ. अरुण मिश्रा, विकास तिवारी, कमलेश द्विवेदी, विजय अस्ता, नितिन मिश्रा, विनय पाल, गोविंद प्रताप सिंह, निक्की लंबरदार, सुमित पटैरिया आदि मौजूद रहे। आगंतुकों ने आश्रम के महंत राकेश दास को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन अमित चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें