फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाकुंभ की ओर चला भक्तों का रेला, चलाई गईं अतिरिक्त ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या एक बार फिर से बढ़ गई है। इसके चलते आनन-फानन रेल प्रशासन की ओर से झांसी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को चौकस किया गया है। द्वितीय शनिवार और रविवार का दो दिवसीय सरकारी अवकाश होने की वजह से तमाम लोगों ने कुंभ स्नान की योजना बना डाली। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के स्नान के बाद कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। इससे रेल प्रशासन भी निश्चिंत हो गया था लेकिन शुक्रवार की रात अचानक चार-पांच हजार यात्री स्टेशन पर उमड़ पड़े थे। वह प्रयागराज होते हुए कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 22198 झांसी-कोलकाता में सवार होने लगे थे। यात्रियों को काबू करने में रेल प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ गई थी। इसके बाद आनन-फानन अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया था। शनिवार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। रेल प्रशासन की ओर से अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के जरिये यात्रियों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को मुख्य द्वार से ही स्टेशन के भीतर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें