फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, लगे भगवान के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालका माता मंदिर पर हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। नजरगंज मोहल्ले में थाना के पीछे स्थित कालका माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। सोमवार को भागवत कथा की कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जो बस स्टैंड से होती हुई कालका मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का नगर में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित रहे।
विज्ञापन

कलश यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सिर पर कलश रखे हुए चल रही थी। आगे युवा ध्वज पताका लिए हुए चल रहे थे। उनके पीछे दर्जनों की संख्या में घोड़े नृत्य कर रहे थे। कथावाचिका शिवि पिपरैया के द्वारा प्रथम दिन की कथा में बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम है। कथा के अंत में पारीक्षत रानी-बृजेश कुमार द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की मंगल आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें