फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ जी की भक्ति में सराबोर हुआ शहर

विज्ञापन
नगर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भक्तों के जयकारे गूंजे। अमर उजाला
विज्ञापन
जगन्नाथ जी की भक्ति में सराबोर हुआ शहर
विज्ञापन

झांसी। महानगर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा शहर में निकाली गई। हरी नाम संकीर्तन एवं बैंड-बाजों की भक्ति धुनों पर भक्तों ने रथयात्रा में रथ को रस्सी से पकड़कर खींचा। जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए। रथयात्रा के स्वागत पर व्यापारियों व आम श्रद्धालुओं ने जगह - जगह पुष्प वर्षा की। उड़ीसा केे जगन्नाथ पुरी धाम मंदिर से हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकला जाती है। इस विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
जगन्नाथ पुरी की तरह झांसी महानगर में भी जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाती है। गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर में बृहस्पतिवार की शाम को श्रद्धालुओं ने महाआरती की और मोहक पगड़ी पहने भगवान जगन्नाथ और उनके बडे़ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा को गुलाब, बेला आदि फूलों से सजे लकड़ी के रथ पर विराजमान किया गया। पूजा अर्चना के बाद रथ के आगे झाडू लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने रथ को खींचा। इस्कॉन मंदिर के सदस्य हरे रामा - हरे कृष्णा की धुन पर मृदंग बजा रहे थे। वहीं बैंड बाजे भी जगन्नाथ जी की महिमा के भजन गा रहे थे। रथयात्रा आर्य समाज मंदिर से होती हुई गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, रानी महल, सिंधी तिराहा, कोतवाली की ढाल से होकर वापस मंदिर में पहुंची। यहां रात में भजन गायन व प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर संजय पटवारी, मुकेश अग्रवाल, राघव वर्मा, मनमोहन गेड़ा, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, शुभम शर्मा, संजय नौराही, शिवा नौराही, किशन नौराही, अतुल किलपन, बॉबी हयारण आदि मौजूद रहे। रथयात्रा का स्वागत गोलाकुआं पर श्री सुरभि गो सेवा प्रभात फै री भक्त मंडल के अनिल दीक्षित ने, गंधीगर के टपरा पर व्यापारी नेता सुनील अग्रवाल ने, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के रवीश त्रिपाठी, बबलू गुप्ता, पिंटू माली ने किया। इधर लखन लाल गुप्ता, सुभाष खर्द, प्रकाश नौगरैया, राजीव नगरिया, अजय गंधी ने भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद अर्पण किया।
विज्ञापन

प्रसाद में चना की दाल व जामुन बांटीं
ब्रह्म पुराण, नारद पुराण, पदम पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में भगवान जगन्नाथ जी की महिमा का वर्णन है। मान्यता है कि जो उनकी रथयात्रा में शामिल होता है। भक्त पर हमेशा भगवान की कृपा रहती है। रथयात्रा में जामुन, चना की दाल प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है। बृहस्पतिवार क ो प्रसाद में चना की दाल, जामुन, बताशा लोगों में बांटा गया।
विज्ञापन

सुंदर कांड का किया पाठ
झांसी। आंतियां तालाब स्थित सेन समाज के श्री पुख्य हनुमान मंदिर में पुख्य नक्षत्र पर हनुमान जी का श्रद्धालुओं ने भव्य श्रृंगार किया। दीपक दुबे, सौरभ गुप्ता, मुन्नालाल सेन, लखन सिंह, राकेश सेन, रमेश सविता, मुकेश सेन, राम बाबू सेन आदि ने संगीत की धुनों पर सुंदर कांड का पाठ किया। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें