फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में आज रहेंगे उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या आज झांसी में रहेंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक 12 बजे प्रयागराज से वह हेलिकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे। यहां से वह दतिया पहुंचेंगे। पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन के बाद कार से झांसी के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब सवा दो बजे वह झांसी आएंगे। यहां करीब पौने तीन बजे तक विभागीय अधिकारियों संग मुलाकात करेंगे। इसके बाद दतिया वापस लौटकर वहीं से हेलिकॉफ्टर के जरिए लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें