झांसी। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को झांसी आएंगे। डिप्टी सीएम शाम 4:15 बजे झांसी क्लब में अधिवक्ता चैंबर्स का शुभारंभ करेंगे। शाम 4:40 बजे सिद्धेश्वर मंदिर गार्डन में भाजपा के मतदाता सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसमें भाजपा पदाधिकारी और विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे। शाम 5:35 बजे विकास भवन में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। शाम 6:45 बजे दतिया में माता पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे। शाम 7:40 बजे रुद्रानी कला ग्राम एवं शोध संस्थान ओरछा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात 8:50 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। साढ़े नौ बजे सर्किट हाउस में रात्रि भोज करेंगे। रविवार सुबह झांसी में चल रहीं सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जालौन के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो