फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भूमाफियाओं के कब्जों पर चलेगा बुल्डोजर

Mon, 27 Nov 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jhansi election news - फोटो : demo
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी जमीनों से भूमियाओं के कब्जों को बुल्डोजर चलवाकर हटवाया जाएगा, लेकिन कमजोरों को परेशान नहीं करेेंगे। गरीबों का अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें रहने का ठिकाना और रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने रविवार को चिरगांव, गुरसरांय और समथर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। उन्होंने बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली और पानी का इंतजाम करने का वादा करते हुए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने की भी बात कही। कहा कि कार्ययोजनाएं लखनऊ से पास कराकर इस पिछड़े क्षेत्र में भेजी जाएंगी। जनसभाओं में उनके निशाने पर कांग्रेस, बसपा और सपा भी रही तो प्रधानमंत्री की शान में भी उन्होंने कसीदे पढ़े। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके लिए देश एवं जनता का हित सर्वोपरि है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता की समस्या लेकर पहुंचते हैं तो तत्काल निराकरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें