फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई पर निर्भरता घटा रही सोचने की क्षमता : प्रो. तनु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पत्रकारिता संस्थान में पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : चुनौतियां और अवसर’ पर हुए व्याख्यान में प्रो. तनु डंग ने कहा कि एआई पर निर्भरता से सोचने की क्षमता कम होे रही है जो पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत जरूरी है। एआई कमांड के ऊपर काम करता है। क्या कमांड देनी है यह हमें निश्चित करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज युवा किताबों से दूर होते जा रहे हैं। एआई स्वयं ही रिसर्च कर परिणााम दे देता है। किताबें पढ़ने से अलग-अलग लेखकों के अलग-अलग नजरिया पता चलते हैं। युवाओं के पास सीखने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध हैं। मोबाइल का प्रयोग रील देखने की बजाए स्किल डेवलपमेंट के रूप में करें। आईटी सेक्टर में भारतीय मस्तिष्क की मेधा हमेशा विश्व ने मानी है। आज भारत के युवा विश्व में सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनर्स के रूप में काम कर रहे हैं। कम्युनिकेशन और मीडिया के छात्रों के लिए इस समय कंटेंट तैयार करने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समन्वयक डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. जय सिंह, डॉ. राघवेंद्र दीक्षित, उमेश शुक्ला, डॉ. अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें