फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: भसनेह बाद में उतराता मिला किसान का शव, फसल की रखवाली करने गया था मोहन

Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मृतक की थाना गुरसराय के अंतर्गत ग्राम भसनेह निवासी मोहन पुत्र दयाराम अहिरवार उम्र 35 वर्ष के रुप में पहचान हुई। मृतक के भाई नथू ने बताया कि उसका भाई एक सितंबर गुरुवार को खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था और वह रात को वापस नहीं आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिले के भसनेह बांध में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाव के सहारे शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की थाना गुरसराय के अंतर्गत ग्राम भसनेह निवासी मोहन पुत्र दयाराम अहिरवार उम्र 35 वर्ष के रुप में पहचान हुई। मृतक के भाई नथू ने बताया कि उसका भाई एक सितंबर गुरुवार को खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गया था और वह रात को वापस नहीं आया। क्योंकि, रात्रि में जोरदार बारिश के चलते वह वहीं रूक गया था।

2 सितंबर को सुबह लोग अपने खेतों पर गए तो वहां पास में भसनेह बांध में एक व्यक्ति का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जिसको लेकर भसनेह गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना गुरसराय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुरसराय अरूण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ भसनेह बांध पहुंचे और नाव के सहारे शव को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां, उपस्थित लोगों ने शव की शिनाख्त भसनेह निवासी मोहन अहिरवार के रूप में की गई। मोहन के तीन बच्चे हैं, इसमें एक पुत्र और दो पुत्री हैं। इनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह मजदूरी करके गुजर बसर करता था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें