फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंसेंटिव बोनस को लेकर वर्कशॉप कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Fri, 03 Jun 2022 12:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

झांसी में रेलवे वैगन मरम्मत कार्यशाला में इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आरपीएफ और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में रेलवे वैगन मरम्मत कार्यशाला में बृहस्पतिवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। इंसेंटिव बोनस की मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों के बीच दो फाड़ हो गया। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार्यशाला प्रबंधक आरडी मौर्या के समझाने-बुझाने पर कर्मचारियों का एक धड़ा काम पर वापस लौटने को राजी हो गया जबकि दूसरा धड़ा राजी नहीं हुआ।

विज्ञापन

 
इन कर्मचारियों को आरपीएफ की मदद से वर्कशाप के बाहर खदेड़ दिया गया। बाहर पहुंचने के बाद इन कर्मचारियों ने आरपीएफ पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। हंगामे की सूचना मिलने पर थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं आरपीएफ ने बाहर जमा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करके उनको वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान वहां हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। देर-रात आरपीएफ समेत पुलिस बल को वर्कशाप के बाहर तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें