फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर बना रहे थे दीवार, तुड़वाई

विज्ञापन
नाले की दीवार नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़ी।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त के सख्त तेवरों के बाद प्रवर्तन दल ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रवर्तन दल ने आईटीआई के पीछे नाले पर बन रही दीवार को तुड़वाया। वहीं सीपरी बाजार में अतिक्रमणकारियों के चालान काटे।
विज्ञापन

दरअसल, नगर आयुक्त अवनीश राय और अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता को शिकायत मिली कि आईटीआई के पास पेठा फैक्ट्री से सिमरधा जाने वाले नाले पर अवैध निर्माण कर दीवार बनाई जा रही है। इसे लेकर प्रवर्तन दल की टीम कर्नल एनएन वाजपेेयी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। मौके पर पता लगा कि अतिक्रमणकारियों द्वारा दीवार के नाले के बीच में बनाया जा रहा था। जिसे टीम ने ध्वस्त कराया। वहीं सीपरी बाजार प्रेमगंज में आठ अस्थाई अतिक्रमण हटवाए गए। साथ ही 8200 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस मौके पर टीम लीडर सूबेदार त्रिभुवन नारायण पस्तोर, केके मिश्रा, मनोज सिंह, अरविंद, विक्रम, नीरज, नायक, सुपरवाइजर सुदेश सिंह, करन, यशवंत मौजूद रहे।
-----------
महावीरन शमशान घाट में हुआ पौधरोपण
झांसी। प्रेमनगर नगरा के महावीरन शमशान घाट पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. बाबूलाल तिवारी, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, पार्षद पुष्पेंद्र यादव, छोटेलाल, भरत सेन, आदर्श गुप्ता, नरेंद्र नामदेव, उमाशंकर राय, जितेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें