फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस को ओरछा में ठहराव देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक मंगलवार को रेल मंडल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआरएम आशुतोष ने मंडल के नए कार्यों के बारे में बताया। इसमें बुंदेलखंड एक्सप्रेस को ओरछा में ठहराव देने की मांग की गई।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि विभिन्न रेलखंड के बीच रेल लाइन का कार्य पूरा होने से ट्रेन संचालन सुगम होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित ने परामर्शदात्री समिति के कार्यों और मंडल की उपलब्धि समेत यात्री सुविधाओं के बारे में बताया। अपने गठन के पश्चात परामर्शदात्री समिति की यह पहली बैठक थी। समिति में शामिल सदस्यों ने रेल संचालन संबंधी कई सुझाव दिए। कुछ सदस्यों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस के ओरछा में ठहराव देने की मांग की। रेल अफसरों ने इस प्रस्ताव के परीक्षण कराने की बात कही है। इस दौरान प्रदीप तिवारी, प्रदीप कुमार, भागीरथ नगाइच, हबीब खान, राजनारायण सिंह, श्रवण गुप्ता, राकेश पाल, नीलकमल माहेश्वरी, हरिमोहन बंसल समेत अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदीप तिवारी को झांसी मंडल से सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें