मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राजकीय महाविद्यालय समथर में कृषि विषय की मान्यता प्रदान करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कृषि विषय के लिए आवश्यक पद सृजित कर शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक ने बताया कि महाविद्यालय में पर्याप्त भवन, संसाधन व लगभग सात हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है व कृषि विषय की मान्यता के लिए जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी हैं। इसके बाद भी विषय शुरू न होने से विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से कई छात्र-छात्राएं कृषि विषय की पढ़ाई नहीं कर पाते, यदि समथर महाविद्यालय में कृषि विषय की मान्यता मिलती है तो मोंठ तहसील क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। संवाद