नोट। सिजार एवं कुढार माइनर में खड़ी घासफूस की फोटो भेजी गई है।
खिलारा/भंडरा। क्षेत्र के किसानों ने सिजार और कुढार बांध से निकली माइनरों की समय से सफाई कराने तथा नहरों में पानी छोड़ने के लिए रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग सिंचाई विभाग से की है। किसानों का कहना है कि सफाई नहीं होने से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने में परेशानी हो सकती है।
बड़ागांव, परसारा, भदरवारा, अटारन, बसरिया और खरकामाफ के किसानों ने सिजार बांध की नहर की सफाई कराने की मांग की है। वहीं, ढकरवारा, पठा, कदौरा, घाटकोटरा और पुरवा के किसानों ने कुढार बांध की नहर से झाड़ियां, घास और मिट्टी हटाने के साथ कुलावे बंद कराने की मांग उठाई है।
मथूपुरा बांध पर तैनात जूनियर इंजीनियर रामसागर ने बताया कि नहर की सफाई शुरू हो गई है। 16 नवंबर से माइनर में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों की मांग पर इससे पहले पानी छोड़ने पर भी विचार किया जाएगा।