फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री के गंगाजल की मांग बढ़ी

विज्ञापन
सावन - फोटो : ????
विज्ञापन
झांसी। सावन का महीना लगते ही डाकघरों से गंगोत्री के गंगाजल की मांग काफी बढ़ गई है। मंडल के झांसी, जालौन व ललितपुर के प्रधान डाकघरों से रोजाना औसतन सौ बोतलों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गंगाजल का बड़ा महत्व होता है। सावन के महीने में श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। जिसके चलते गंगाजल की मांग काफी बढ़ जाती है। भारतीय डाक विभाग की ओर से मंडल के तीनों मुख्य डाकघरों में गंगोत्री के गंगाजल की बिक्री शुरू किर दी गई थी। गंगाजल के 250 मिलीलीटर बोतल की कीमत तीस रुपये तय की गई है। जिसके चलते डाकघरों में गंगाजल लेने वालों की काफी भीड़ जमा हो रही है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि सावन महीने से पहले ही गंगोत्री के गंगाजल का पर्याप्त भंडार कर लिया गया था। सावन लगते ही मांग गंगाजल की मांग काफी बढ़ गई है। मंडल के प्रत्येक मुख्य डाकघर से लगभग सौ बोतलों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें