फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सहकारी समिति चुनाव के मतदान तिथि में बदलाव की मांंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सहकारी समितियों के चुनाव कार्यक्रम और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तिथि को लेकर शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तीन नवंबर को टीईटी परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग कर रहे शिक्षकों का कहना है कि चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सहकारी समितियों की प्रबंध कमेटी के सदस्यों और रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, आपत्तियां दर्ज करने, नामांकन और चुनाव चिह्न आवंटन समेत विभिन्न प्रक्रियाएं निर्धारित की गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार, मतदान की जरूरत पड़ने पर चार नवंबर को कराया जाएगा, जबकि मतगणना और परिणाम की घोषणा भी इसी दिन निर्धारित है।
शिक्षकों ने तीन नवंबर को प्रस्तावित टीईटी परीक्षा की वजह से चुनाव की तिथि में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में ड्यूटी लगने या अन्य जिम्मेदारियां मिलने की स्थिति में परीक्षा की तैयारी और उसमें शामिल होने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को चुनाव कार्यक्रम और परीक्षा की तिथि के बीच संभावित टकराव को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर रसकेंद्र गौतम, संजीव त्रिपाठी, संजीव बुधौलिया, राकेश खुरेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें