मऊरानीपुर। अखिल भारतीय बढ़ई महासभा एवं पांचाल विश्वकर्मा परिवार के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसके जरिये प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा हत्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई कथित अभद्रता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष जानकी पांचाल, धीरेंद्र विश्वकर्मा, डालचंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र, उमाकांत पांचाल, दयाराम, नरेश कुमार, चिन्तामन पांचाल, कमलेश सहित आदि रहे। संवाद