फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जयंती पर सोनेलाल पटेल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। अल्पसंख्यक मंच अपना दल (एस) की ओर से पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सोनेलाल ने जीवन भर गरीब, लाचार, अल्पसंख्यक, कमेरों एवं पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। अध्यक्षता कर रहे अहमद खां मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने जीवन भर पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए पूरे देश में पिछड़ों को जागृत किया। इस अवसर पर मुख्तार मंसूरी, संजय कश्यप, यूनुस भाई, भजनलाल रैकवार, गोपाल झा, अफरोज मंसूरी, अंशु साहू, सनी पठान, अमित यादव, नरेश सेन, इशाक मंसूरी ताज खां, अभि सेन, बशीर मंसूरी, अयूब पठान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें