फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली विवि ने एसआरएम यूनिवर्सिटी हरियाणा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को पुरुष वर्ग की नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले राउंड का पहला मैच हरियाणा की एसआरएम यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीच हुआ। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मैच जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला पीईसी चंडीगढ़ और बरेली की एमजेपीआर यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें पीईसी चंडीगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को हराया। भटिंडा की आदेश यूनिवर्सिटी और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीच खेला गया चौथा मुकाबला बराबरी पर छूट गया। पांचवें मैच में थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा को शिकस्त दी। पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने छठवें मैच में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को मात दी। इसी तरह, चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी को, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को, कानपुर की छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ को, मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दून यूनिवर्सिटी को, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने डॉ. आरएल अवध यूनिवर्सिटी को, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने गीता यूनिवर्सिटी पानीपत को, बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा ने लुधियाना के गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को, डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने आईजीयू मीरपुर को, यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू ने नई दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय को, नैनीताल की कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने वीएमएसबी उत्तराखंड को, गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी ने सहारनपुर की एमएसयू यूनिवर्सिटी को हराया। इस दौरान स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह, डॉ. रूपम सक्सेना, तकनीकी समिति के मुख्य ऑर्बिटर आदित्य कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, अनुपम राजपूत, सौरव सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें