फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचायत चुनाव की घोषणा में देरी से प्रधान प्रत्याशियों में बनी असमंजस की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजनैतिक गलियारों में बनी चर्चा, आरक्षण के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर होगी साफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गांव पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख के पदों की समय सीमा समाप्त होने को है। ऐसे में अभी पंचायत चुनाव से पूर्व होने वाली आरक्षण प्रक्रिया की भी घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में वर्तमान इन पदों पर आसीन लोग व आगामी चुनाव में भाग्य अजमाइश करने वाले प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ग्राम प्रधानों की शपथ 25 मई 2021 को हुई थी, तो वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो जाएगा। सरकार ने अभी आरक्षण की स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है। इससे ग्रामीण इलाकों में प्रत्याशी भी उभर नहीं रहे हैं। हालांकि अगर अप्रैल के बाद चुनाव की घोषणा होती है तो वर्तमान प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों को बजट की प्रथम किस्त से विकास का मौका मिल जाएगा। लेकिन ऐसी स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि सरकार आरक्षण की गाइडलाइन जारी करेगी, इसके बाद प्रशासन आरक्षण तैयार करेगा, इसके बाद आपत्ति मांगी जाएंगी। इसके बाद ही आरक्षण स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही चुनाव तिथियां घोषित होंगी। हालांकि अभी तक इस प्रकार की सरकार की ओर से कोई घोषणा न आने के कारण पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों में गहमागहमी है, साथ ही राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


फोटो- 33
कोई भी चुनाव समय से होना चाहिए, जनता जनप्रतिनिधियों को पांच साल के लिए चुनती है। समय से चुनाव होने से लोगों को बदलाव करने का मौका मिलता है, यही सही लोकतंत्र है।
दयाराम, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।

फोटो- 34
चुनाव समय से होने चाहिए, प्रक्रिया समय से प्रारंभ होने से प्रत्याशियों को समय मिल जाता है। वर्तमान में अभी चुनाव की सुगबुगाहट न होने सभी प्रधानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
आशुतोष चौबे उर्फ अनुपम, अध्यक्ष प्रधानसंघ।

फोटो- 35
पंचायत चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग व सरकार के अधीन होती है। वह अपनी सुविधा अनुसार ही चुनाव कराती हैं, इसमें किसी जनप्रतिनिधि का हस्तक्षेप नहीं होता है।
विज्ञापन

कैलाश निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत ललितपुर।

फोटो- 36
पंचायत चुनाव में सरकार को हार का डर सता रहा है, यही कारण है कि अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है। सरकार माहौल अपने अनुकूल बनने का इंतजार कर रही है, इसलिए पंचायत चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की है।
नेपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें