फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मृत्युभोज के बहिष्कार का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

भंडरा। घाटकोटरा में नरसिंह मंदिर प्रांगण में गांव के ब्राह्मण, वैश्य तथा क्षत्रिय समाज की सामूहिक रूप से महापंचायत हुई। इसमें मृत्यु भोज का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन




महापंचायत में ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा है कि समाज में मृत्यु भोज बंद होना चाहिए। हर समाज में कुछ लोग गरीब होते हैं। वह अपने माता-पिता का ठीक ढंग से इलाज कराने में सक्षम नही होते हैं तथा उनकी मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन कर्ज लेकर मृत्युभोज करते हैं। इससे उन पर आर्थिक रूप से और संकट बढ़ जाता है। इसलिए महापंचायत में सामूहिक रूप से तय किया गया है कि मृत्यु हो जाने पर सिर्फ पिंडदान कराया जाना चाहिए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह गौर, भीकम सिंह परिहार, पं. दिनेश बादल महाराज, शत्रुघ्न सिंह कछुवाहे, सुरेंद्र सिंह परिहार, हरनारायन, हीरा सिंह परिहार, विक्रम सिंह परिहार, आंनद सिंह, अमोल सिंह, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह, ऊधम सिंह परिहार, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें