फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफ होगा, पर कितनों का यह तय नहीं

Thu, 17 Aug 2017 12:59 AM IST
amarujala
विज्ञापन
farmer jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

‘फसली ऋण मोचन योजना’ के अंतर्गत पहले चरण में कितने किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, यह अभी फाइनल नहीं हो सका है। उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले चरण में 6,759 किसानाें के ऋण माफ किए जाएंगे, लेकिन कृषि विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद पहले चरण में अब अधिक किसानों को फायदा हो सकता है। अभी सूची फाइनल नहीं हो सकी है। कर्ज माफी की शुरूआत सितंबर में होगी।
लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाना है। इसमें कोई गड़बड़ी न हो जाए, इसलिए संबंधित बैंक, जिला स्तरीय कमेटी और शासन फूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। जिले में एक लाख किसान इस दायरे में आते हैं। किसी गलत किसान को फायदा न मिल जाए, इसलिए पहले चरण में उन सभी किसानों को लिया जा रहा है, जिनके आधारकार्ड हैं और बैंक खाता सही है। किसान की मौत तो नहीं हो गई है। एक नाम और नंबर के दो किसानों के नाम तो पंजीकृत नहीं हो गए हैं। इसलिए लेखपालों से सत्यापन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी (डीएलसी) की प्रतिदिन शाम को सात बजे बैठक हो रही है और जो भी नया अपडेट आ रहा है, उसके संबंध में चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

तय किया गया है कि किसानों को नकद पैसा नहीं दिया जाएगा, बल्कि जिस बैंक से किसान ने कर्ज लिया है, उस बैंक में पैसा भेजा जाएगा और किसान को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कर्ज माफी कब तक होगी, इसकी तिथि फाइनल नहीं हो सकी है। पहले 16 अगस्त को लखनऊ में मुख्यमंत्री योजना की शुरूआत  करने वाले थे, लेकिन अब तिथि आगे बढ़ गई है। जिले में सितंबर में कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे जाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

पहले तय किया गया था कि 6,759 किसानाें के कागजों की जांच में सब कुछ ओके मिला है, इसलिए पहले चरण में इन्हीं किसानों को फायदा मिलेगा, लेकिन प्रमुख सचिव (कृषि) रजनीश गुप्ता के निर्देश के बाद आधार कार्ड से लिंकेज किए गए सभी 24,160 किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे में कितने किसानों को पहले चरण में कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिलेगा, अभी तय नहीं हो सका है। प्रमुख सचिव ने 17 अगस्त तक किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रथम चरण में ऋण वितरण की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे, इसी आधार पर तैयारियां चल रही हैं।

सत्यापन के बाद फाइनल सूची बनेगी
सभी 24,160 किसानों का सत्यापन करने के बाद फाइनल सूची बन पाएगी कि कितने किसानों को पहले चरण में लाभ मिलेगा।
- दुर्गेश कुमार सिंह
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें