फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नीलम अव्वल, जयती रहीं दूसरे स्थान पर

Tue, 03 Sep 2019 09:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता’ का मंडल स्तरीय आयोजन तीन सितंबर (मंगलवार) को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुआ जिसका विषय ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी’ रहा। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपद झांसी, ललितपुर और जालौन के आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ये वे प्रतिभागी थे, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने जनपद में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे थे।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला स्थान महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. नीलम सिंह, दूसरे पर डॉ. जयती त्रिपाठी और तीसरे स्थान पर मथुरा प्रसाद महाविद्यालय कोंच, जालौन की छात्रा समीक्षा अग्रवाल रहीं। जबकि, नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर के छात्र रोहित कुमार मिश्रा और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के छात्र अमन नायक ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार रहे और अध्यक्षता महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. साधना कौशिक ने की। निर्णायक मंडल में बिपिन बिहारी महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. एमएम पांडेय, सेवानिवृत्त जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुनीत बिसारिया रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें