फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात के दौरान महिला की मौत

Sun, 22 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। ग्राम रुपाधमना निवासी एक युवती की मौत गर्भपात के दौरान हो गई। आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला कर्मचारी ने अपने आवास पर गर्भपात कराने के दौरान उसकी नस काट दी।  इस कारण शुरु हुआ रक्त स्त्राव मृत्यु के समय तक जारी रहा।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों से 6 हजार रुपये भी वसूल लिए गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रुपाधमना निवासी मानवेंद्र यादव ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी श्रीमती शीलम के पेट में दर्द हुआ तो वे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊरानीपुर पहुंचे, जहां एक महिला कर्मचारी उसे अपने आवास पर ले गई तथा बच्चा पेट में खराब हो जाने की बात कहकर उसे तत्काल गर्भपात कराए जाने की सलाह दी।

इस कार्य के लिए उसने 6 हजार रुपये भी लिए। गर्भपात होने के बाद महिला का रक्त स्त्राव बंद नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। पता चला है कि लगभग एक माह पूर्व उक्त महिला कर्मचारी से प्रसव के दौरान एक महिला की मौत भी इसी तरह से हो चुकी है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निवास करने वाली महिला कर्मचारी महिला अस्पताल में पहुंचने वाली महिला मरीजों को  फु सलाकर अपने आवास पर ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें