फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हम जैनों को प्राणों से प्यारा, सम्मेद शिखर तीर्थ हमारा..

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में शनिवार को जैन समाज के लोग सड़क पर उतर आए। दिगंबर जैन पंचायत के नेतृत्व में समाज के हजारों लोगों ने रानी महल से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या मेें पीत वस्त्र धारी महिला, पुरुष और बच्चों ने जुलूस में सहभागिता कर सम्मेद शिखर तीर्थ के संरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को सौंपा। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना 10 दिन में निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दरअसल, केंद्र और झारखंड सरकार ने झारखंड के गिरडीह जिले में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र और वन्य अभ्यारण्य घोषित कर दिया है। इसे लेकर देशभर में जैन समाज के लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। जैन समाज की मांग है कि 20 तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सम्मेद शिखर के पर्यटन क्षेत्र घोषित होने के बाद वहां गैर धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसलिए समाज सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं करने के पक्ष मेें है।
झांसी में शनिवार को निकाले गए जुलूस के दौरान पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित करना जैन समाज की आस्था से खिलवाड़ है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने झारखंड सरकार से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रवीण कुमार जैन कहा कि तपस्थली को पर्यटन स्थल घोषित करना सरकार की विकृत मानसिकता है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। जुलूस में समाज के लोग सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान हम जैनों को प्राणों से प्यारा, सम्मेद शिखर तीर्थ हमारा, जैन अल्पसंख्यक हैं, अल्पबुद्धि नहीं, आस्था पर प्रहार, नहीं सहेंगे अत्याचार के नारे गूंजे।
इस मौके पर पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन, प्रमोद जैन वैरायटी, अशोक जैन, अनिल जैन, शैलेंद्र जैन, डॉ. जिनेंद्र जैन, अशोक जैन रतन सेल्स, संजय सिंघई, युथूप जैन, निलय जैन, राजीव अहिंसा, मनोज जैन अछरौनी, अमीष जैन, दिनेश जैन, सजल जैन, विजय जैन कासलीवाल, प्रफल्ल जैन, विशाल जैन, अमित प्रधान, स्नेह लता जैन, रीता जैन, सरोज जैन, शशी जैन, मीना जैन, अनुष्का जैन, पदमा जैन, पूनम जैन मौजूद रहे।
इन जैन संगठनों ने की सहभागिता
प्रदर्शन के दौरान दिगंबर जैन पंचायत समिति, उत्तरांचल दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, दिगंबर जैन महासमिति, भगवान महावीर लोक कल्याण समिति, पावागिरी शिक्षा संस्थान, दिगंबर जैन महिला महासमिति, भारतीय जैन मिलन, महिला जागृति मंच, जैन मिलन महिला आदर्श, जैन वीर सेवा दल, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, दिगंबर जैन समाज सीपरी बाजार, दिगंबर जैन समाज सदर बाजार, दिगंबर जैन समाज दीनदयाल नगर, दिगंबर जैन समाज नगरा समेत कई संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
लोग बोले
सम्मेद शिखर तीर्थ से 20 तीर्थंकरों को मोक्ष प्राप्त हुआ है। तीर्थ के पर्यटन स्थल बनने से वहां गैर धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगीं। इसका जैन समाज विरोध करता है। - सनी जैन चेनू
तीर्थराज सम्मेद शिखर का कण-कण पवित्र है। जैन समाज अपने तीर्थों के संरक्षण और संवर्धन के लिए खुद ही काम करता है। सरकार इसे पर्यटन स्थल न बनाए। - सिद्धार्थ जैन
हर साल बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु सम्मेदशिखर तीर्थ की वंदना के लिए जाते हैं। यह तीर्थ अनादिकाल से है और आगे भी रहेगा। इसकी पवित्रता से खिलवाड़ न किया जाए। - युथूप जैन
सम्मेद शिखर जैन धर्म की आस्था का केंद्र है। इस तीर्थ के पर्यटन स्थल बनने के बाद पर्वत पर शराब, मांस का प्रयोग बढ़ जाएगा। इसलिए समाज इसका विरोध कर रहा है। - वरुण जैन
जैन तीर्थों को पर्यटन स्थल बनाकर सरकार जैन समाज की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। तीर्थों पर हम वंदना और दर्शन के लिए जाते हैं। जबकि सरकार इन्हें पिकनिक स्पॉट बना रही है। - पूजा जैन
पिछले साल जनवरी में भी सम्मेद शिखर के पर्वत पर हजारों लोग जूते चप्पल पहनकर चढ़ गए थे। मंदिरों के अंदर लोग जूते चप्पल पहने बैठे थे। इसका भी समाज ने विरोध किया था। - सोनम जैन
सरकार को तीर्थ पर समाज की सुविधा के लिए इंतजाम कराने चाहिए। यहां सीसीटीवी लगाए जाएं। पर्वत की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के चेक पोस्ट बनें, लेकिन पर्यटन स्थल न बने।- सारिका जैन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें