फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आठ दिन से लापता आईटीआई के छात्र की बेतवा में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आठ दिन पहले घर से निकले आईटीआई के छात्र की सोमवार को बेतवा नदी में लाश मिली। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे और सीपरी बाजार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा चुके थे। लेकिन, छात्र का पता नहीं चल पा रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से परिजनों को लाश का सुराग मिला।

आईटीआई सिद्धेश्वर नगर निवासी कृषि विभाग के सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी रामशरण का पुत्र सौरभ शर्मा (33) मथुरा के एक कॉलेज से आईटीआई कर रहा था। साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। भाई गौरव शर्मा ने बताया कि सौरभ 31 मार्च की शाम घर से मथुरा पेपर देने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। कॉलेज से पता चला कि उसका पेपर था ही नहीं। खोजबीन के दौरान चार अप्रैल को सीपरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। एक फुटेज में वह नराई चौकी के बाहर कैमरे में दिखा। चौकी के अंदर उसकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस को दो अप्रैल को बाइक नोटघाट के पुल के पास मिली थी।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि जहां से उसकी बाइक बरामद हुई थी, उससे तकरीबन सौ मीटर दूर बेतवा नदी के किनारे उसका शव पड़ा मिला। सौरभ घर से मोबाइल, लैपटॉप लेकर निकला था। लेकिन, शव के पास से यह सामान नहीं मिला। उसकी जेब से बाइक की चाबी और एक कागज मिला, जिस पर कुछ लिखा है। कागज पुलिस के पास है। भाई ने अनहोनी की आशंका जताई। वहीं, बरुआसागर थानाध्यक्ष /सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। छात्र की जेब से एक कागज मिला है, जो संभवत: सुसाइड नोट है। कागज गीला है, जिसे सूखने के बाद खोला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक सौरभ तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी लाश मिलने के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। मां चंदा शर्मा बेटे को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें