- इस सप्ताह तीन गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया और होगी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में विकसित होने जा रहे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के नाम छह गांवों की 385 हेक्टेअर जमीन दर्ज की जा चुकी है। इस सप्ताह तीन और गांवों में जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।
नोएडा की तर्ज पर झांसी में विकसित किए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की शुरुआत ग्राम सारमऊ से आठ फरवरी को हुई थी। इसके बाद अंबावाय, राजापुर, ढिकौली, बैदोरा व किल्चवारा खुर्द में भी जमीन ली जाने लगी थी। दो माह के भीतर 385 हेक्टेर जमीन बीडा के लिए ली जा चुकी है। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि ग्राम गेवरा, मठ व रमपुरा में भी अंश निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सप्ताह इन तीनों गांवों की जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।