फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : मार्किट में हत्या कर प्लाट में फेंका था शव, खून से सना डंडा भी मिला

Sat, 03 Apr 2021 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना नवाबाद इलाके में मेडिकल कॉलेज स्थित करगुवां मंदिर के सामने खाली प्लाट में एक बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। चादर में शव बंधा हुआ था। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करगुवां मंदिर के सामने खाली प्लाट पर लोगों ने चादर में एक आठ साल की बालिका का शव पड़ा देखा। लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ नवाबाद व विश्वविद्यालय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। 

शरीर पर चोटों के निशान भी बताए गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चल सका। शिनाख्त भी नहीं कर सकी। पुलिस आसपास के मोहल्लों से भी जानकारी जुट रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


वहीं, जांच में सामने आया है कि  बालिका की हत्या करगुवा के पास बनी मार्किट में की गई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीमें बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त डंडा खून से सना मिला है। मार्केट को सील कर दिया गया है। आरोपी के घर से खून से सने कपड़े मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें