फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दुकान में लटका मिला गल्ला कारोबारी का शव, व्यापारियों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे कैलाश

Sat, 20 Mar 2021 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शनिवार सुबह गल्ला कारोबारी का शव भोजला मंडी स्थित अपनी दुकान में लटका मिला। शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पचकुईयां स्थित पानी वाली धर्मशाला के पास रहने वाले कैलाश नारायण गुप्ता (60) गल्ला कारोबारी थे। शुक्रवार की रात वह व्यापारियों से मिलने की बात कहकर अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर परिजन चिंतित हो गए। 

रात भर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार तड़के घर वाले भोजला मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे। यहां उनको फांसी पर लटका देख घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें