फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सहेली और उसका बॉयफ्रेंड हैं कातिल': ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी घर से पल्लवी, अगले दिन ट्रैक पर मिली लाश

Tue, 10 Oct 2023 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

पिता नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का अश्लील फोटो बेटी के मोबाइल में मिला है। बॉयफ्रेंड बेटी को धमका रहा था। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिली पल्लवी की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह झांसी स्थित चिरगांव में रायसैनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक से दसवीं की छात्रा की लाश बरामद हुई। सोमवार शाम को वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन, वह न कोचिंग पहुंची न घर। छात्रा के पिता ने उसकी एक सहेली एवं उसके युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, किशोरी की लाश मिलने के बाद ही से ही उसकी सहेली एवं आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

चिरगांव निवासी नवल किशोर की पुत्री पल्लवी उर्फ पलक (16) राजमाता लड़ई बिलैया इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक पलक सोमवार को स्कूल नहीं गई थी। शाम को कोचिंग की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद पलक की सहेली उसके घर पहुंची और घर वालों को बताया कि पलक कोचिंग नहीं आई। यह सुनकर उसकी मां परेशान हो गई। वह उसे तलाशते हुए कोचिंग पहुंची। वहां पलक नहीं थी।

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे चिरगांव थाने पहुंचकर तहरीर दी। पूरी रात परिजन उसे तलाशते रहे। सुबह करीब नौ बजे उसकी लाश रायसैनिया मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मिली। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। उसकी जूती और बैग गायब था। मां का कहना है कि चेहरे समेत शरीर पर धारदार हथियार से मारने की के निशान थे। उसने पलक की सहेली समेत एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। 

मां का कहना है कि दोनों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या की और लाश रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। एसपी आरए गोपीनाथ सोनी के मुताबिक ट्रेन की पटरी से छात्रा की लाश बरामद हुई। आशंका जताई जा रही कि उसने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सहेली और बॉयफ्रेंड का अश्लील फोटो मोबाइल में मिला
पिता नवल किशोर गुप्ता ने बताया कि सहेली और उसके बॉयफ्रेंड का अश्लील फोटो बेटी के मोबाइल में मिला है। बॉयफ्रेंड बेटी को धमका रहा था। करीब 10 दिन पहले उसने बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। कहा था कि घरवाले कुछ नहीं कर पाएंगे। पिता नवल के मुताबिक सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने बेटी का अपहरण किया। फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें