मौके का निरीक्षण करने के बाद खंड विकास अधिकारी ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने इन गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला संचालक से भी पूछताछ की। गोशाला संचालक ने बताया कि तीन दिन पहले जरूर तीन गोवंश की मौत हुई थी। इन तीनों गोवंश के शवों को दफना दिया गया था।
इतनी संख्या में गोवंशों के शव कहां से और कैसे पहुंचे? वह नहीं बता सकते। खंड विकास अधिकारी ने कहा है कि इन गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला संचालक को नोटिस दिया जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी गोशालाओं में ठंड से पशुओं को बचाने के इंतजाम कर लिए जाएं , लेकिन कई ग्राम पंचायतों में इनका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी गोवंशों के शवों को दफनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।