फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में गर्म हवा के थपेड़े, रात में उमस

Mon, 08 May 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sun, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश सरकार के चौबीस घंटे बिजली देने के दावे धरातल पर सिफर साबित हो रहे हैं। 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। रविवार को छुट्टी के दिन भी लोग बिजली कटौती से परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद योगी सरकार ने जिला मुख्यालयों को चौबीस घंटे बिजली देने का दावा किया गया था। लेकिन, सरकार का यह दावा अब तक हकीकत में नहीं बदल पाया है। कभी लाइन में फॉल्ट आने और कभी ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर के ट्रिप मार जाने से बिजली की आवाजाही बनी हुई है। रविवार की छुट्टी में भी बिजली ने खलल डाला। हंसारी पावर हाउस में 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर ने ओवरलोडिंग की वजह से दोपहर में दो से पांच बजे के बीच दो तीन बार ट्रिप मारा।

इससे भीषण गर्मी में एसी, कूलर बंद हो गए। लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम को बिजली व्यवस्था पटरी पर लौटी, लेकिन रात नौ बजे एक बार फिर ट्रांसफार्मर ट्रिप कर गया, जिससे मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े इलाके मिशन कंपाउंड, बंसल कालोनी, पठौरिया, फ्रेंड्स कालोनी, नरसिंह राव टोरिया, पंचकुइयां, झारखड़िया आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। पौन घंटे बाद ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर कर बिजली सुचारु की गई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हंसारी से मुन्नालाल पावर हाउस आने वाली हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया था। इससे रात में तकरीबन चार घंटे बिजली गुल रही थी। इसके अलावा ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें