फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

Tue, 30 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अव्वल लड़कियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की दसवीं और बारहवीं के सोमवार को घोषित हुए परीक्षा परिणामों में लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शहर की लड़कियां बाजी मारने में कामयाब हुई। दोनों कक्षाओं में लड़कियां अव्वल रहीं। टॉपर्स सूची में साठ फीसदी स्थान बनाकर लड़कियों की छाई रहीं।
विज्ञापन

बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं, बल्कि आईसीएसई और आईएससी में बेटों से आगे रहकर उन्होंने अपनी मेधा का परिचय दिया। आईसीएसई में अव्वल स्थान मेघल अग्रवाल ने हासिल किया। जबकि, आईएससी में आगे रिद्धी सिंह, श्रेया अग्निहोत्री और कृतिका गोयल रहीं। इसके अलावा स्कूलों की टॉप टेन सूची में भी लड़कियों का दबदबा रहा। टॉपर्स में साठ फीसदी नाम लड़कियों के रहे।

स्कूलों ने किया शानदार प्रदर्शन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की परीक्षा शहर के विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन किया।
डॉन बास्को कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा दसवीं और बारहवीं में उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। एमएलएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय फेरो ने बताया कि विद्यालय के कक्षा दसवीं के 99 और बारहवीं के 99.5 फीसदी बच्चे सफल रहे। इसी तरह ब्लू बैल्स स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल के चेयरमैन वीरेंद्र राय, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल राय, डायरेक्टर तान्या राय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। माडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शांति विश्वनाथन और चेयरमैन कैप्टन अरविंद विश्वनाथन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। द वुड्स हैरीटेज स्कूल के चेयरमैन नीरज खत्री और डायरेक्टर तबरेज खान ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने दसवीं और बारहवीं में शानदार सफलता हासिल की है। सेंट जेवियर कालेज के बच्चों ने भी सफलता का परचम फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें