फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद तो दामाद बेटी को भी न आई दया: दोनों ने बुजुर्ग का हड़पा 20 तोला सोना, मामला जान रिश्तों पर न होगा यकीन

Fri, 13 Jan 2023 05:00 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बेटी एवं दामाद ने कई बार वापस करने का भरोसा दिलाया लेकिन, बाद में टालमटोल करने लगे। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि पति भी हमेशा बीमार रहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के खुशीपुरा निवासी बुजुर्ग कुसुम द्विवेदी पत्नी हर नारायण ने बेटी एवं दामाद के खिलाफ नवाबाद थाने में धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि इस साल मार्च में उनकी छोटी बेटी अपूर्वा अपने पति गौरव शर्मा के साथ उनसे मिलने झांसी आई थी। कुछ दिनों तक वह सभी लोग साथ रहे। इसके बाद अपूर्वा उनको भी अपने साथ लेकर नोएडा गई। यहां जाने के बाद उनको मालूम चला कि अपूर्वा ने पति के साथ मिलकर उनके कमरे से 20 तोला सोने के जेवर समेत डेढ़ किलो चांदी के आभूषण भी निकाल लिए थे।

विज्ञापन

उनका डाकघर में पांच लाख रुपये की सवाधि जमा राशि थी। उसे भी इन दोनों ने फर्जीवाड़ा करके निकाल लिया। इसका पता चलने पर उन्होंने अपने आभूषण वापस मांगे। बेटी एवं दामाद ने कई बार वापस करने का भरोसा दिलाया लेकिन, बाद में टालमटोल करने लगे। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि पति भी हमेशा बीमार रहते हैं। उनको हमेशा पैसे की जरूरत पड़ती है लेकिन, बेटी-दामाद उनके जेवरात वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाने में की। वहां भी पुलिस ने बेटी-दामाद को बुलाया लेकिन, वह दोनों नहीं आए। इसके बाद बुजुर्ग महिला की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने बेटी अपूर्वा समेत उसके पति गौरव शर्मा निवासी ग्रेटर नोएडा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें