झांसी पूंछ इलाके में घर लौटते समय बाइक सवार चाचा-भतीजा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जालौन के एट के पिरौना गांव निवासी हुकुम सिंह (45) अपने भतीजे सुंदर (23) के साथ पूंछ कस्बे में किसी काम से आया था। बुधवार को दोनों एक बाइक से वापस लौट रहे थे। पूंछ हाइवे पर जैसे ही वह तिराहे के पास पहुंचे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा-भतीजा छिटककर दूर जा गिरे। हुकुम सिंह को सिर, हाथ, पांव में गंभीर चोट आईं जबकि सुंदर का सिर और पांव जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।