दतिया। उनाव रोड पर स्थित दतिया एयरपोर्ट को लाइसेंस मिल गया है। नागर विमानन निदेशालय ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी, वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्रदान कर दिया। इस लाइसेंस के मिलने के बाद दतिया एयरपोर्ट मप्र का आठवां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया। दतिया एयरपोर्ट करीब 184 एकड़ में बनाया गया है। इसका रनवे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 768 वर्गमीटर में बना है। 24 फरवरी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दतिया हवाई अड्डे से लोग भोपाल और खजुराहो जा सकेंगे।