फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतावली में बूथ से उठा ले गए मतपेटी, तोड़कर फेंक दी, पथराव

विज्ञापन
इस दौरान करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
दतावली में बूथ से उठा ले गए मतपेटी, तोड़कर फेंक दी, पथराव
विज्ञापन

झांसी/समथर। मोंठ के दतावली गांव में प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में शाम करीब साढ़े पांच बजे जमकर बवाल हुआ। फर्जी वोटिंग को लेकर दो उम्मीदवार आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक पक्ष बूथ के भीतर घुस गया और मतपेटिका पर कब्जा जमा लिया। इन लोगों ने मतपेटिका तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक भी यहां पहुंच गए। करीब दो घंटे तक यहां हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

दतावली प्राथमिक विद्यालय में तीन मतदान केंद्र बने हैं। दिन भर शांतिपूर्ण मतदान के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे बूथ में एक प्रत्याशी के समर्थक घुस गए। काफी देर तक उनके बाहर न आने पर दूसरे पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अंदर फर्जी तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। हंगामा होते देख वहां मौजूद पुलिस बल ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस वजह से दूसरा पक्ष आक्रोशित हो उठा। बूथ पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी शुरू होते ही मतदान के लिए आए लोग भाग खड़े हुए। बवाल की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक जवाहर लाल राजपूत भी पहुंच गए। विधायक समर्थकों पर ही हंगामा करने का आरोप लग। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। मामला बिगड़ने पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी एवं एसएसपी रोहन पी कनय भी यहां थोड़ी देर में पहुंच गए। अफसरों के पहुंचने के बाद पुलिस ने बूथ के आसपास से सभी को खदेड़ दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पीएसी बल तैनात कर दिया है। उधर, विधायक का कहना है कि वह सिर्फ पोलिंग बूथ देखने पहुंचे थे। बवाल में उनके समर्थक शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें