जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में प्रारंभ हुई पद्मभूषण डा. वृंदावनलाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में परवई की टीम ने राधा कृष्ण क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी। मुख्य अतिथि उदय नारायण राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
दातार क्लब परवई जूनियर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी की। खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया। अरविंद मनोरिया ने सर्वाधिक 42 रन, योगेश ने 39 रन और केशव ने 26 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी कर रहे निशांत और आकाश ने 3-3 विकेट और अभिषेक ने दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधा कृष्ण क्रिकेट क्लब की टीम ने 25वें ओवर में 135 रनों पर ही सिमट गई। अभि ने 43 रन, सादिक ने 29 रन, निशांत ने 20 रन, और सौरभ ने 18 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी कर रहे नवल मनोरिया ने 4 विकेट, अरविंद मनोरिया ने 2 विकेट और अखिलेश-सचिन ने एक-एक विकेट लिया।