फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर दिखेगा लाभार्थियों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लगभग 1.11 लाख लाभार्थियों के डाटा डिजिटलीकरण की शुरू हो गई है। डाटा फीड होने पर एक क्लिक से लाभार्थियों को मलने वाली सुविधाओं का ब्योरा कहीं से भी देखा जा सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1379 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। केंद्रों का मैन्युअल काम अब डिजिटल हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी जन सेवा केंद्रों को दी गई है। जन सेवा केंद्र संचालक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ डाटा को डिजिटल करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि डिजिटलीकरण के लिए लाभार्थी का आधार कार्ड, राशन कार्ड का नंबर जरूर लें। बच्चों का आधार न होने पर उनके परिवार का राशन कार्ड नंबर लिया जा सकता है। दोनों न होने की स्थिति में अभिभावक का ही राशन कार्ड या आधार कार्ड नंबर लिया जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों से संबंधित ब्योरा को रजिस्टर में दर्ज करेंगी। उस रजिस्टर के आधार पर जन सेवा केंद्र संचालक उसको ऑनलाइन करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र स्तर की लिस्टिंग कर ली है। अब जन सेवा केंद्र के सदस्य केंद्रों पर जाकर उपलब्ध डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर भरने का कार्य करेंगे। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी इस डाटा की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें