फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना की जांच कराने के लिए नहीं होना पड़ेगा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अब कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए मरीजों को भर्ती होने की जरूरत नहीं है। मेडिकल कॉलेज की हेल्प डेस्क पर सैंपल देकर मरीज अपने घर जा सकता है। मरीज द्वारा बताए गए फोन नंबर पर रिपोर्ट के संबंध में सूचना दे दी जाएगी। सोमवार को कई मरीजों ने मेिडकल कॉलेज पहुंचकर अपना सैंपल भी दिया। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और संदिग्ध मरीज क्वारंटीन अथवा अस्पताल में भर्ती होने के डर से जांच कराने नहीं जा रहे हैं। कोरोना से मरने वालों में कई मामले ऐसे सामने आए, जिसमें यदि वो समय से अस्पताल पहुंच जाते तो उनकी जान बच सकती थी। इसको मद्देनजर रखते हुए अब मेडिकल कॉलेज में जांच की नई व्यवस्था शुरू की गई है। मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में स्थापित हेल्प डेस्क पर मरीज अपना सैंपल देकर घर जा सकता है। सोमवार से मेडिकल कॉलेज की हेल्प डेस्क पर लोगों के सैंपल भी लिए गए। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बताया गया कि सैंपल देने के 24 घंटे में जांच रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट में जो पॉजिटिव मिलता है तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया जाएगा। जिस किसी मरीज को अपनी जांच करानी है, वो आधार कार्ड, फोन नंबर हेल्प डेस्क पर देकर जांच करा सकता है। जांच रिपोर्ट आने तक उसे घर पर ही क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें