फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन अंधेरे में रहे लक्ष्मीबाई, मैथिली शरण और वृंदावन पार्क

विज्ञापन
मैथिलीशरण गुप्त पार्क में बिजली नही आने से मोबाइल की रोशनी में कसरत करते लोग।
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई, मैथिलीशरण गुप्त पार्क एवं वृंदावन लाल वर्मा पार्क पिछले दो दिनों तक अंधेरे में डूबे रहे। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से शाम को पार्क जाने वालों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बिजली बिल बकाया होने की वजह से तीनों पार्क की बिजली काटी गई थी। हालांकि पूछताछ शुरू होने पर सोमवार शाम तक तीनों पार्कों की बिजली जोड़ भी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं मैथिलीशरण पार्क के नाम से कनेक्शन लिया है जबकि वृंदावन लाल पार्क के नाम कनेक्शन नहीं है। रानी लक्ष्मीबाई पार्क के कनेक्शन से दोनों ही पार्क जगमग होते हैं लेकिन एक माह का बिजली बिल बकाया होने पर शनिवार शाम अचानक पार्कों की बिजली काट दी गई। निगम अधिकारियों का कहना है हर माह नियमित भुगतान किया जा रहा। दिसंबर माह में गलत तरीके से लोड बढ़ाया गया, जिस वजह से बिल में बढ़ोत्तरी हो गई। इस पर लिखा-पढ़ी होने से दिसंबर का बिल जमा नहीं हुआ। रानी लक्ष्मीबाई पार्क के नाम 46,176 रुपया एवं दूसरे कनेक्शन पर 44,664 रुपये बकाया था। वहीं, प्रभारी जेई के मुताबिक कनेक्शन वापस जुड़नाने की कोशिश की जा रही है।
दो दिन से अंधेरा है। गार्ड से पूछने पर कोई सही जवाब नहीं मिलता। अंधेरा होने से अराजक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं
बृजेंद्र सिंह
हम लोग पार्क में एक्सरसाइज करने को आते हैं लेकिन, अंधेरा होने से काफी परेशानी हो रही है। बिजली कब तक ठीक होगी इसके बारे में कोई नहीं बता रहा है।
मनीष कुमार
ऑफिस से आने के बाद शाम को पार्क में घूमने जाते हैं लेकिन, पार्क में अंधेरा था। यहां लगी सोलर लाइट भी नहीं जल रहीं।
अभिषेक कुशवाहा
अंधेरा होने से पार्क में टहलते समय परेशानी हुई। शाम को नियमित आने वाले भी जल्दी चले गए। यहां लगी सोलर लाइट को भी बनवाया जाना जरूरी है।
प्रकाशचंद्र
लाइट न होने से हम लोग जल्दी लौट आए। लोगों की सहूलियत को देखते हुए बिजली विभाग को लाइट नहीं काटनी चाहिए थी।
नरेंद्र भाष्कर
लाइट न जलने से पार्क की रौनक खत्म हो गई। नियमित जाने वाले लोग भी अंधेरा होने से जल्दी लौट गए। पार्क के अंदर रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें